भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में  बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी मे शानदार शतक जड़ा। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 176 गेंदों में 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 119 रन की पारी खेली। गिल का टेस्ट क्रिकेट में यह पांचवां शतक है। इस मैच की पहली पारी में वह 0 पर आउट हुए थे। 

Advertisement

भारतीय टेस्ट इतिहास में घरेलू मुकाबले में पिछले 50 साल में तीसरी बार ऐसा हुआ है जब किसी खिलाड़ी ने पहली पारी में 0 पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में शतक लगाया है।

Advertisement

इससे पहले 1999 में चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने पहली पारी में 0 में आउट होने के बाद 136 रन बनाए थे। इसके अलावा 2017 में कोलकाता के खिलाफ श्रीलंका में पहली पारी में 0 पर आउट होने के बाद नाबाद 104 रन की पारी खेली थी। 

गिल के अलावा भारत के लिए दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 128 गेंदों में 109 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की। पहली पारी में मिली 227 रन की बढ़त के चलते भारतीय टीम ने इस मैच में बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है।   

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद खराब शुरूआत मिली लेकिन भारतीय टीम ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे, जिसमें अश्विन के अलावा रविंद्र जडेजा ने 86 रन और यशस्वी जायसवाल ने 56 रन की पारी खेली थी। जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम पहली पारी मे 149 रन पर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार