India Women vs Australia Women 3rd T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने शनिवार (21 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल स्टेडियम में तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटनरेशनल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 149.09 की स्ट्राईक रेट से 82 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के जड़े। इस पारी के दौरान मंधाना ने कुछ खास रिकॉर्ड्स बना दिए।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल (महिला/पुरुष) में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। मंधाना का इस फॉर्मेट में यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठवां पचास प्लस स्कोर था और इस लिस्ट में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी की।
इलरे अलावा वह महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 75 से 99 के स्कोर के बीच में आउट होने वाली खिलाड़ियों में संयुक्त रूप से टॉप पर आ गईं। नौंवी बार इस स्कोर के बीच आउट होकर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बेथ मनी की बराबरी की।
बतौर विदेशी महिला क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में मंधाना दूसरे नंबर पर आ गई हैं। उनका ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टी-20 इंटरनेशनल में चौथा पचास प्लस स्कोर है। इस लिस्ट में इंग्लैंड की हीदर नाइट (5) ही उनसे आगे हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और 19 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद मंधाना ने जेमिमा रोड्रिग्स ने दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की बेहतरीन साझेदारी की।
टीमें इस प्रकार हैं
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम (प्लेइंग XI): बेथ मूनी (विकेट कीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, ग्रेस हैरिस, किम गार्थ, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), डार्सी ब्राउन।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय महिला टीम (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।