6 दिसंबर। विराट कोहली के तूफानी रन और केएल राहुल के 50 गेंद पर 94 रनों की पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-20 में 6 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 207 रन बनाए थे जिसे भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Advertisement

भारत की ओर से केएल राहुल 40 गेंद पर 62 रन और कोहली के बेहतरीन तूफानी पारी 50 गेंद पर 94 रन के दम पर भारत ने बड़े ही आसानी के साथ बड़े लक्ष्य को हासिल कर लिया। टी-20 इंटरनेशनल में भारत का रन चेस करते हुए सबसे बड़ी जीत है। कोहली ने अपनी 94 रनों की पारी में 6 चौके और 6 छक्के जमाए। कोहली का टी-20 इंटरनेशनल में यह सबसे बड़ा स्कोर है।

Advertisement

वेस्टइंडीज की ओर से खारी पीएरे ने 2 विकेट, किरोन पोलार्ड, शेल्डन कॉटरेल को 1- 1 विकेट मिला। इससे पहले वेस्टइंडीज ने शुक्रवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में भारत के सामने 208 रनों की विशाल चुनौती रखी है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज ने शिमरन हेटमायेर के 56, एविन लुइस के 40 और केरन पोलार्ड के 37 रनों की मदद से 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए।

हेटमायेर ने अपनी पारी में 41 गेंदों का सामना किया और दो चौके तथा चार छक्के लगाए। लुइस ने 17 गेंदों की पारी में तीन चौके और चार छक्के मारे। पोलार्ड ने अपनी पारी में 19 गेंदों का सामना किया और एक चौका तथा चार छक्के लगाए।

भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने सबसे अधिक दो विकेट लिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार