India vs England 1st Test Day 1: भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill Captain Record) ने हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की झ़ड़ी लगा दी। पहले दिन के अंत पर गिल 175 गेंदों में 127 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 16 चौके और 1 छक्का जड़ा। 

Advertisement

दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

Advertisement

गिल भारतीय टेस्ट इतिहास के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने कप्तानी डेब्यू में पहली पारी में शतक जड़ा है। इससे पहले विजय हजारे, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, विराट कोहली जैसे दिग्गजों ने ही यह कारनामा किया था। हजारे औऱ गिल ने इंग्लैंड, वहीं गावस्कर ने न्यूजीलैंड, वेंगसरकर ने वेस्टइंडीज और कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में यह मुकाम हासिल किया। 

सबसे युवा कप्तान

गिल सबसे युवा भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने कप्तानी डेब्यू पारी में शतक जड़ा है। गिल ने 25 साल 285 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। इसके अलावा वह इंग्लैंड में कप्तानी करने वाले सबसे युवा भारतीय कप्तान भी बने हैं। 

टेस्ट में 2000 रन

Advertisement

इस शतक के दौरान गिल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे कर लिए औऱ वह 60 पारियों में इस आकड़े तक पहुंचे। बता दें कि विराट कोहली ने भी डेब्यू कप्तानी पारी के दौरान ही टेस्ट में अपने 2000 रन पूरे किए थे। 

वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे

25 साल की उम्र में भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक जड़ने के मामले में गिल तीसरे नंबर पर आ गए हैं, उनके करियर का यह 15वां शतक है। इस लिस्ट में उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ा है, जिन्होंने 25 साल की उम्र में 13 इंटरनेशनल शतक लगाए थे। 

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बना लिए हैं। उनके अलावा पंत 102 गेंदों पर 65 रन बनाकर नाबाद रहे और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अभी तक 138 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ तीसरे विकेट के लिए 129 रन जोड़े थे। जायसवाल ने भी भारत के लिए शानदार शतक लगाया और 159 गेंदों में 101 रन की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 1 छक्का लगाया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार