भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली ने 5 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले आदिल रशीद की गेंद पर मिड-ऑफ में क्रिस जॉर्डन को कैच दे बैठे।

Advertisement

बतौर भारतीय कप्तान यह 14वीं बार है जब कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 0 पर आउट हुए हैं। इसके साथ ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले भारतीय कप्कतान बन गए हैं।

Advertisement

इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का रिकॉर्ड तोड़ा। गांगुली 13 बार बतौर भारतीय कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में 0 के स्कोर पर आउट हुए थे। लिस्ट में तीसरे नंबर पर एमएस धोनी (11), चौथे पर कपिल देव (10) और पांचवें नंबर पर मंसूर अली खान पटौदी (8) हैं। 

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ हुई चार टेस्ट मैच की सीरीज के दौरान कोहली दो बार 0 के स्कोर पर आउट हुए थे। वह चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी खाता नहीं खोल पाए थे। पहली बार ऐसा हुआ है जब कोहली 475 इंटरनेशनल पारियों के दौरान लगातार दो बार 0 के स्कोर पर आउट हुए हैं।  

पहली बार हुआ ऐसा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और ओपनर केएल राहुल (1) और शिखर धवन (4) बोल्ड आउट हो गए। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत में एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में दोनों भारतीय ओपनर बोल्ड आउट हुए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार