3 अक्टूबर। टेस्ट क्रिकेट में मयंक अग्रवाल ने अपना पहला दोहरा शतक जमा दिया है। मयंक अग्रवाल ने अपने पांचवें टेस्ट में ही दोहरा शतक जमाकर दिखा दिया वो भारत के सितारे हैं। मयंक अग्रवाल का भारत की धरती पर यह पहला टेस्ट मैच है इसके साथ -साथ अपने पहले टेस्ट शतक को मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक में तब्दील कर हर किसी का दिल जीत लिया है।

Advertisement

अपने डब्यू शतक को दोहरे शतक में तब्दील करने वाले मयंक अग्रवाल भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। मयंक अग्रवाल से पहले ऐसा कारनामा दिलीप सरदेसाई ने साल 1965 में न्यूजीलैंड के खिलाफ , विनोद कांबली ने साल 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ तो वहीं करूण नायर ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। करूण नायर ने अपने डेब्यू शतक को तिहरा शतक में भी तब्दील किया था।

Advertisement

मयंक अग्रवाल 215 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में अग्रवाल ने 371 गेंद का सामना किया और 23 चौके और 6 छक्के जमाए। गौरतलब है कि रोहित शर्मा के साथ मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरूआत की थी और पहले विकेट के लिए 317 रन जोड़कर इतिहास रच दिया। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार