विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए यहां आए भारतीय क्रिकेटरों को नाश्ते में इंग्लैंड का खाना काफी पसंद आ रहा है।

Advertisement

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि स्क्रैम्बल्ड अंडे, बेक्ड बीन्स और टोस्ट इनका पसंदीदा इंग्लिश नाश्ता है, जबकि टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को सॉसेज पसंद हैं।

Advertisement

बीसीसीआई डॉट टीवी ने मंगलवार को वीडियो पोस्ट किया जिसमें चेतेश्वर पुजारा ने बताया कि क्योंकि वह शाकाहारी हैं इसलिए वह ब्राउन टोस्ट, पोटेटो रोस्टिस और बीन्स पसंद करते हैं। सभी क्रिकेटर इस बात पर सहमत हुए कि इंग्लैंड में शूट की गई शाहरूख खान की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' उनकी पसंदीदा फिल्म है।

सभी क्रिकटरों ने यह भी बताया कि इंग्लैंड का सुहाना मौसम देश के पर्यटन के लिए आकर्षण का केंद्र है। शमी ने कहा कि मौसम के कारण उन्हें इंग्लैंड काफी पसंद है जबकि अश्विन ने कहा कि यहां बड़े स्ट्रीट में चलना सुखद है।

रहाणे ने बताया कि उन्हें पार्क में चलना और परिवार के साथ कैफे जाना अच्छा लगता है। लेकिन उनका फिलहाल काम न्यूजीलैंड के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में बेहतर क्रिकेट खेलना है। रहाणे ने कहा, "यहां आकर क्रिकेट खेलना मुझे बेहद पसंद है। इसके साथ ही पार्क में चलना और परिवार के साथ कैफे जाना अच्छा लगता है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार