ब्लैक लाइव्स मैटर (Black Lives Matter) कैंपेन सुर्खियों में है। साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले घुटने के बल बैठने से इनकार कर दिया था और वह मैच खेलने नहीं उतरे थे। हालांकि, बाद में अपने इस फैसले पर क्विंटन डिकॉक ने माफी मांग ली थी।

Advertisement

ब्लैक लाइव्स मैटर कैंपेन को भारतीय खिलाड़ियों ने समर्थन देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच से पहले घुटने के बल बैठने का फैसला किया था। भारतीय टीम के खिलाड़ियों द्वारा ब्लैक लाइव्स मैटर कैंपेन के समर्थन के बाद कुछ यूजर्स भड़क चुके हैं। कुछ लोगों का मानना है कि अब भारतीय टीम का ध्यान क्रिकेट से कहीं अधिक Activism पर है।

Advertisement

एक यूजर ने लिखा, 'तुम लोग सच में भारतीय हो? मुझे विश्वास नहीं है क्योंकि आपने कुछ मुद्दों पर अमेरिकी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की, वह भी घुटने टेककर, लेकिन विभिन्न देशों द्वारा लोगों को सताए जाने पर आपकी (यहां तक ​​कि छोटी) सहानुभूति कहां है। शर्म आनी चाहिए...।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमारी क्रिकेट टीम BLM के लिए घुटने टेक देगी लेकिन अपने देश के मुद्दे के लिए एक शब्द भी नहीं बोलेगी।'

एक ने लिखा, 'यह क्या बकवास है? आपको अपने देश में कम समस्याएं हैं कि आपको उन अमेरिकी अश्वेतों के लिए जागना होगा जो आपके खेल को भी नहीं देखते हैं? आगे क्या?'

Advertisement

बता दें कि अमेरिका के कई राज्यों में लगातार ब्लैक लाइव्स मैटर को लेकर विरोध प्रदर्शन होता है। अमेरीकी के मिनिपोलिस में अफ्रीकी अमरीकी व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत ने यूरोप में नस्लभेद के मुद्दे पर बहस छेड़ दी थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार