भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से इस बात की पुष्टि कर दी है कि भारतीय क्रिकेट टीम एजेस बाउल पहुंचने के बाद क्वारंटाइन चरण में प्रवेश कर चुकी है। रिद्धिमान साहा, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने मैदान में ही स्थित अपने करमों में पहुंचने के साथ ही गुरुवार को एजेस बाउल से अपनी तस्वीरें पहले ही ट्वीट कर दी थीं। बीसीसीआई के पुष्टि इसके एक दिन बाद आई है।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत से टीम की यात्रा के एक छोटे वीडियो के साथ ट्वीट किया," टीम इंडिया के इंग्लैंड पहुंचने पर रोमांच चरम पर है।"
वीडियो में खिलाड़ियों को इंग्लैंड की लंबी यात्रा पर फिल्में देखने के अलावा सोते हुए दिखाया गया है।

Advertisement

वीडियो में बीसीसीआई ने कहा, "द एजेस बाउल में आइसोलेशन होता है। खिलाड़ी अपने बेस पर पहुंच गए हैं।"

बीसीसीआई ने कोविड -19 महामारी के मद्देनजर पुरुष और महिला दोनों टीमों को इंग्लैंड ले जाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था की थी।
टीमें अब द एजेस बाउल होटल में हिल्टन में क्वारंटीन से गुजर रही हैं।

विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय पुरुष टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल 18-22 जून के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 4 अगस्त से उसे इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

महिला टीम साउथेम्प्टन में क्वारंटाइन चरण के बाद ब्रिस्टल में 16 जून से इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलेगी।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार