National Crush Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। दिशा पाटनी को उनके लुक्स और खूबसूरती के लिए फैंस द्वारा नेशनल क्रश की उपाधि भी दी गई है। इस बीच इंग्‍लैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ गए 23 साल के युवा गेंदबाज अर्जन नागवासवाला (Arzan Nagwaswalla ) ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं। 

Advertisement

इंग्लैंड दौरे पर बतौर स्‍टैंडबाय के तौर पर चुने गए अर्जन नागवासवाला से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि वो कौन सी सेलेब्रिटी है जिस पर आपका क्रश है? इस सवाल के जवाब में अर्जन नागवासवाला ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी का नाम लिया। अर्जन ने कहा, 'अभी बहुत सारे क्रश हैं। पिछले कुछ समय से दिशा पाटनी पर मेरा क्रश है।' 

Advertisement

वहीं इंटरव्यू के दौरान उनसे एक अन्य सवाल पूछा गया कि छुट्टी के लिए वे किस जगह घूमने जाना चाहेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए अर्जन नागवासवाला ने कहा, 'यह मेरी पहली विदेश यात्रा है और मुझे इस जगह से बहुत प्यार है। इसलिए मैं केवल इंग्लैंड को ही देखना चाहूंगा।' बता दें कि वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का फाइनल गंवाने के बाद अब टीम इंडिया को इंग्‍लैंड के साथ पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

इंग्‍लैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ अर्जन नागवासवाला भी गए हुए हैं। अगर अर्जन नागवासवाला को इस दौरे पर प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो 46 साल बाद कोई पारसी खिलाड़ी टीम इंडिया में खेलता हुआ नजर आएगा। अर्जन नागवासवाला चाहेंगे कि वह इस दौरे पर कोई ना कोई छाप जरूर छोड़ें। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार