भारत इस वक्त कोरोना वायरस की दूसरी प्राणघातक लहर का सामना कर रहा है। टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज हनुमा विहारी इस कठिन समय में जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।  हनुमा विहारी ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं और लोगों की काफी मदद कर रहे हैं।

Advertisement

इस बीच एक यूजर ने हनुमा विहारी के साथ पर्सनल मैसेज में बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस बातचीत के दौरान हनुमा विहारी उस यूजर की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बातचीत के अंत में यूजर लिखता है, 'थैंक्स अन्ना तुमने एक जान बचा ली।' वहीं इस स्क्रीनशॉट को शेयर करने के साथ यूजर ने लिखा कि धन्यवाद हनुमा गारू गोल्डन हार्ट है आपका आधी रात को भी आप जवाब दे रहे हैं।

Advertisement

मालूम हो कि हनुमा विहारी अप्रैल की शुरुआत में इंग्लिश काउंटी में खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना हो गए थे। इतने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद हनुमा विहारी लोगों की मदद कर रहे हैं। बीते दिनों पीटीआई से बातचीत के दौरान हनुमा ने कहा, "मैं खुद को महिमामंडित नहीं करना चाहता हूं। मैं जमीनी स्तर पर लोगों की मदद करने के इरादे से कर रहा हूं, जिन्हें वास्तव में मदद की जरूरत है।'

हनुमा विहारी ने आगे कहा, 'कोरोना की दूसरी लहर इतनी ज्यादा खतरनाक है कि अस्पतालों में बेड प्राप्त करना भी मुश्किल हो गया है। यह ऐसी चीज है जिसकी कल्पनी भी नहीं की जा सकती है। मैंने इस कठिन समय में लोगों की मदद करने का फैसला किया है। उम्मीद है कि सबकुछ ठीक होगा।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार