तीन मैचों की टी-20 सीरीज में धर्मशाला में खेले गए दूसरे मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। श्रेयस अय्यर के नाबाद अर्धशतक 74 रन और रवींद्र जडेजा (45) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है।

Advertisement

अय्यर को उनकी शानदार पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' पुरस्कार से नवाजा गया। हालांकि, टीम इंडिया के लिए बुरी खबर ये रही कि ईशान किशन को लाहिरू कुमारा की बाउंसर लगी थी जिसके बाद अब उन्हें कांगड़ा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशन को कुमारा की 147 KMPH की तेज़ गेंद हेल्मेट पर लगी थी जिसके बाद वो ज़मीन पर ही बैठ गए थे।

Advertisement

समाचार फर्स्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, किशन के अलावा एक श्रीलंकाई क्रिकेटर को भी फील्डिंग के दौरान हाथ में चोट लग गई थी और अब ये दोनों खिलाड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशन का सीटी स्कैन किया गया लेकिन उनके स्कैन में कोई गंभीर चोट सामने नहीं आई जो कि टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है।

वहीं, अगर इस सीरीज की बात करें तो बेशक श्रीलंका की टीम सीरीज 2-0 से हार चुकी है लेकिन आखिरी मैच जीतकर वो अपना सम्मान जरूर बचाना चाहेंगे और शेड्यूल के मुताबिक दूसरे और तीसरे टी-20 मैच में कोई भी गैप नहीं दिया गया है। इसका मतलब ये है कि 26 फरवरी को दूसरा टी-20 खेलने के बाद अब दोनों टीमें 27 फरवरी को फिर से धर्मशाला के मैदान पर ही भिड़ती हुई दिखेंगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार