टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के बीच रिलेशनशिप की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो केएल राहुल लंबे समय से अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं। लेकिन इस बीच केएल राहुल ने ऐसा कुछ किया है जिसके बाद फैंस के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं।

Advertisement

पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल सोनम बाजवा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। केएल राहुल ने सोनम बाजवा की उस तस्वीर पर जो कमेंट किया उसको पढ़ने के बाद यूजर्स को ऐसा लग रहा है कि हो ना हो केएल राहुल और सोनम बाजवा के बीच कुछ तो चल रहा है। सोनम बाजवा ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'सूर्य अस्त हो रहा है और मैं तुम्हारे बारे में सोच रही हूं।'

Advertisement

इस तस्वीर के साथ ही सोनम बाजवा ने दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की थी। इस तस्वीर पर केएल राहुल ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बस एक कॉल दूर हूं।' केएल राहुल द्वारा किया गया यह कमेंट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस जमकर इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

एक यूजर ने केएल राहुल पर तंज कसते हुए लिखा, 'पंजाब किंग्स का कैप्टन हर पंजाबी लड़की का ख्याल रख रहा है। 'बस एक कॉल दूर' लीडर को हमेशा ऐसा ही होना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, 'केएल राहुल अथिया शेट्टी के साथ कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार