Farmers Protest: भारतीय क्रिकेटर और पंजाब रणजी टीम के कप्तान मनदीप सिंह नए कानून के खिलाफ चल रहे विरोध में किसानों का समर्थन करने के लिए आगे आए हैं। नए कृषि कानूनों का किसानों द्वारा काफी विरोध किया जा रहा है। 28 वर्षीय मनदीप सिंह ने उम्मीद की है कि इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल कर दिया जाएगा।

Advertisement

मनदीप सिंह और उनके बड़े भाई हरविंदर सिंह ने सिंधु बॉर्डर का दौरा किया और किसानों के साथ अपनी एकजुटता दिखाई है। किसानों की स्थिति को देखकर मनदीप सिंह ने दुख व्यक्त किया है और किसानों की भावना को सलाम किया है। 

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान मनदीप सिंह ने कहा कि, 'मैं उन सभी वरिष्ठ नागरिकों को अपना समर्थन दिखाने के लिए आया हूं, जो शांति से इस ठंड में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन लोगों को इस स्थिति में देखना दिल को काफी दुख देता है। उन्होंने ट्रैक्टर को घर बनाया हुआ है, लेकिन फिर भी वह शिकायत नहीं कर रहे हैं। वे बहुत खुश और हंसमुख हैं। मैं उनकी भावना को सलाम करता हूं। यह मेरे लिए एक विनम्र अनुभव था।'

मनदीप सिंह ने आगे कहा, 'पूरा देश किसानों द्वारा किए गए काम पर ही चलता है, और इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने की जरूरत है। अगर मेरे पिता जीवित होते, तो वह भी इस विरोध प्रदर्शन में जरूर शामिल होते। उन्हें निश्चित ही गर्व महसूस हो रहा होगा क्योंकि उनके बेटों ने ऐसा किया है। मैंने अपने पूरे जीवन में कभी ऐसा कुछ अनुभव नहीं किया। मुझे उम्मीद है कि सरकार उनकी मांग को सुनेगी, और वे सभी अपने प्रियजनों के पास वापस लौट जाएंगे।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार