मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हसीन जहां आए दिन कोई ना कोई पोस्ट, वीडियो या फिर तस्वीर शेयर करके फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। इस बीच हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो मजेदार रील में एक्टिंग के जलवे दिखाते हुए नजर आ रही हैं।

Advertisement

इस वीडियो में हसीन जहां इन शब्दों पर ताल से ताल मिला रही हैं जिसके शब्द हैं, 'प्यार नहीं होता मुझसे लड़ाई करना हो तो बोलो।' हसीन जहां के इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं वहीं कुछ यूजर्स मोहम्मद शमी का नाम लेकर हसीन जहां को ट्रोल भी कर रहे हैं।

Advertisement

एक यूजर ने हसीन जहां को ट्रोल करते हुए लिखा, 'लड़ाई ही तो करते हो आप अगर प्यार करते तो शमी भाई का ये हाल ना होता।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यही उम्मीद थी इसलिए तो शमी भाई को छोड़ा था।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शमी से भी लड़ाई करी है तूने।'

मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद किसी से छिपा नहीं है। मोहम्‍मद शमी ने 2014 में हसीन जहां से शादी की थी। शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद काफी विवाद खड़ा हुआ और इस खबर ने काफी सुर्खियां बटोरीं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार