इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की सालाना आय पर कोई असर नहीं पड़ा है। वित्त वर्ष 2022-23 में उनकी आमदनी बीते साल यानी 2021-22 की आय के लगभग बराबर रहने की उम्मीद जताई जा रही है। आयकर विभाग में उनकी ओर से जमा किया गया एडवांस टैक्स इसकी तस्दीक करता है।

Advertisement

धोनी ने इस साल 31 मार्च को खत्म हुए वित्तीय वर्ष के लिए आयकर विभाग को कुल 38 करोड़ रुपए बतौर एडवांस टैक्स चुकाए हैं। पिछले साल यानी वर्ष 2021-22 में भी उन्होंने इतनी ही राशि एडवांस टैक्स के रूप में जमा की थी। यानी इस साल उनकी आमदनी पिछले साल के बराबर रही है। वर्ष 2020-21 में धोनी ने एडवांस टैक्स के तौर पर 30 करोड़ के आसपास की रकम जमा की थी। आयकर विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी इस साल भी झारखंड के सबसे बड़े इंडिविजुअल टैक्स पेयर रहे हैं।

Advertisement

विशेषज्ञों के मुताबिक, धोनी की ओर से जमा कराये गये 38 करोड़ के एडवांस टैक्स के आधार पर वर्ष 22-23 में उनकी आय लगभग 130 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है।

आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक धोनी ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट के करियर की शुरूआत की, तभी से लगातार झारखंड में व्यक्तिगत श्रेणी में सबसे बड़े आयकर दाता हैं। वर्ष 2019-20 में उन्होंने 28 करोड़ और इसके पहले 2018-19 में भी लगभग इतनी ही राशि आयकर के तौर पर चुकायी थी। इसके पहले उन्होंने 2017-18 में 12.17 करोड़ और 2016-17 में 10.93 करोड़ का इनकम टैक्स चुकाया था।

जाहिर है, 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से बतौर प्लेयर दूरी बनाने के बावजूद धोनी बिजनेस की पिच पर भी शानदार पारी खेल रहे हैं। क्रिकेटर के तौर पर आईपीएल से भी उन्होंने इस साल विदाई का ऐलान कर दिया है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार