जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं प्रवीण तांबे? 41 साल की उम्र में किया था डेब्यू

Updated: Mon, Apr 11 2022 11:58 IST
Indian cricketer Pravin Tambe Net worth (Pravin Tambe)

आईपीएल एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो युवाओं को मौका देने और उनकी प्रतिभा निखारने के लिए जाना जाता है। लेकिन, अगर कोई ये कहे कि 41 साल की उम्र में कोई खिलाड़ी आईपीएल में डेब्यू कर सकता है तो उसकी बातों पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल होगा। लेकिन, इन सभी मुश्किलों को पार करते हुए 41 साल के प्रवीण तांबे (Pravin Tambe) ने आईपीएल में डेब्यू किया था। इस वक्त प्रवीण तांबे की लाइफ पर बनी फिल्म ‘कौन प्रवीण तांबे?' सुर्खियों में है। इस फिल्म के आने के बाद से फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिरकार प्रवीण तांबे कितनी संपत्ति के मालिक है?

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रवीण तांबे की कुल संपत्ति लगभग 6 करोड़ है। प्रवीण तांबे के करोड़पति बनने के पीछे आईपीएल का अहम योगदान रहा है। प्रवीण तांबे ने साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था तब उन्हें एक सीजन के लिए 10 लाख की फीस दी गई थी।

प्रवीण तांबे 3 सालों तक राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए थे। इसके बाद साल 2016 में गुजरात लायंस ने प्रवीण तांबे पर दांव लगाया और उन्हें 20 लाख की फीस पर अपने साथ जोड़ा। इसके बाद 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने प्रवीण तांबे को सालाना 20 लाख की ही फीस में अपने साथ जोड़ा था।

यह भी पढ़ें: 15.25 करोड़ में बिके ईशान किशन बोले-'इतना पैसा मिला कि मेरे पापा अस्पताल पहुंच गए'

इसके बाद 2020 में केकेआर ने 20 लाख रूपए में उन्हें साइन किया था। इसके अलावा 50 साल के प्रवीण तांबे ने अपने क्रिकेटिंग करियर के दौरान विज्ञापन, मैच फीस और अपने निवेश से करोड़ों की संपत्ति बनाई है। बता दें कि प्रवीण तांबे ने मुंबई में क्लब लेवल पर काफी क्रिकेट खेला हुआ है। 

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

प्रवीण तांबे को टेनिस क्रिकेट का हीरो कहा जाता था बाद में उनके क्रिकेट में काफी सुधार हुआ और उन्होंने उच्च स्तर पर भी क्रिकेट खेला। प्रवीण तांबे को साल 2000 और 2002 के बीच मुंबई रणजी संभावित टीम में नामित किया गया था, लेकिन उनका चयन नहीं हो पाया था। प्रवीण तांबे ने हार नहीं मानी और आखिरकार  2013–14 रणजी ट्रॉफी में खेलकर ही दम लिया।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें