22 साल के पृथ्वी शॉ शानदार खिलाड़ी होने के साथ ही असाधारण प्रतिभा के धनी भी हैं। बावजूद इसके पृथ्वी शॉ को उनकी खराब फिटनेस और चोटों के कारण टीम इंडिया में खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। पृथ्वी शॉ ने आखिरी बार जुलाई 2021 में इंटरनेशनल मैच खेला था। सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट बड़े टूर्नामेंट के लिए मुख्य खिलाड़ियों जैसे विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा को आराम देती है। जिसके चलते पिछले कुछ वक्त से टीम इंडिया में बहुत सारे नए खिलाड़ियों ने एंट्री की लेकिन, पृथ्वी शॉ का नाम हमेशा गायब ही रहा है।

Advertisement

पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया में ना चुने जाने का एक बड़ा कारण उनकी फिटनेस को बताया जा रहा है। शॉ ने हाल ही में मिड-डे के साथ बातचीत के दौरान बताया कि अब वो अपनी फिटनेस को बेहतर करने के लिए जीतोड़े मेहनत कर रहे हैं। 

Advertisement

शॉ ने कहा कि उन्होंने आईपीएल के बाद लगभग 7 से 8 किलो वजन कम किया था और धार्मिक रूप से अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। शॉ ने ये भी कहा कि उन्होंने भारतीय टीम में वापसी और शेप में वापस आने के लिए अपने मेनू से मिठाई, कार्बोनेटेड पेय और मिठाई को हटा दिया है।

पृथ्वी शॉ ने कहा, 'मैंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया। मैंने पिछले आईपीएल के बाद वजन घटाने पर काम किया और सात से आठ किलो कम किया। मैंने जिम में बहुत समय बिताया, बहुत दौड़ लगाई, मिठाई और कोल्ड ड्रिंक का सेवन बंद इसके अलावा अब चाइनीज खाना मेरे मेन्यू से बिल्कुल बाहर हो गया है।'

पृथ्वी शॉ ने आगे कहा, 'मैं अपने कमरे में अकेले रहने की कोशिश कर रहा हूं। किसी से ज्यादा बातचीत नहीं। मैं लोगों से मिलने से बच रहा हूं। मैंने आईने के सामने बहुत समय बिताया और खुद से बातचीत की। मुझे ऐसा करने के लिए किसी ने नहीं कहा। मानसिक रूप से मजबूत होने की आवश्यकता को बेहतर ढंग से समझ रहा हूं।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार