भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत जिस तरह से की थी लगता है अंत बिल्कुल उसके उलट होगा। टेस्ट और वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम टी-20 सीरीज में हार की कगार पर पहुंच गई है। पांच मैचों की सीरीज के पहले दो मैच भारत हार चुका है और अब वेस्टइंडीज को सीरीज जीतने के लिए सिर्फ 1 मैच जीतना है जबकि भारत को बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे।

Advertisement

भारतीय टीम टेस्ट और वनडे सीरीज इसलिए भी आसानी से जीत गया क्योंकि कई स्टार खिलाड़ी उस सीरीज का हिस्सा थे। उन स्टार खिलाड़ियों में रविंद्र जडेजा का भी नाम शामिल है जो इस टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। जडेजा इस सीरीज से ब्रेक लेकर अमेरिका में अपने खाली समय का लुत्फ उठा रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस वीडियो को चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि वो अमेरिका की सड़कों पर नाच रहे हैं। इस वीडियो में जडेजा टी-शर्ट और शॉर्ट्स में दिख रहे हैं और बैकग्राउंड में बज रहे बॉलीवुड गाने पर दिल खोलकर नाच रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं और ये वीडियो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

जडेजा फिलहाल ब्रेक पर हैं लेकिन आप उन्हें जल्द ही एशिया कप में एक्शन में देखेंगे। ये स्टार भारतीय ऑलराउंडर पिछले काफी समय से शानदार फॉर्म में चल रहा है और आने वाले एशिया कप और वर्ल्ड कप में भारत के लिए तुरुप का इक्का भी साबित हो सकता है। आपको बता दें कि वो जडेजा ही थे जिन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल 2023 के फाइनल में 2 गेंदों में 10 रन बनाकर जीत दिलाई थी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार