भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत इस समय इंग्लैंड दौरे पर लगी अपनी चोट से उबर रहे हैं और उनकी मैदान पर पर वापसी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। क्रिकबज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंत सीरीज़ के बाद कुछ दिन पहले ही स्वदेश लौटने से पहले कुछ समय के लिए इंग्लैंड में ही रुके थे।

Advertisement

अब उनके बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मेडिकल टीम की निगरानी में रिहैबिलिटेशन और रिकवरी प्रोटोकॉल से गुजरने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि 27 वर्षीय पंत भारत की अगली घरेलू सीरीज जोकि 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ होगी, के दौरान वापसी कर सकते हैं।

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट अहमदाबाद में और दूसरा दिल्ली में होगा, जहां पंत संभावित रूप से अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेल सकते हैं। पंत अपनी रिकवरी के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं और वो फैंस के साथ अपना हर अपडेट साझा कर रहे हैं। भारतीय टीम हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर करके लौटी है लेकिन अब उनका अगला लक्ष्य घरेलू सरज़मीं पर अपने वर्चस्व को फिर से स्थापित करना होगा क्योंकि भारतीय टीम का घरेलू सरज़मीं पर पिछले कुछ प्रदर्शन अच्छे नहीं रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

सबसे निराशाजनक पल तब आया जब न्यूज़ीलैंड ने भारत को उसी के घर पर 3-0 से टेस्ट में वाइटवॉश कर दिया। ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम चाहेगी कि उस प्रदर्शन को भुलाकर वेस्टइंडीज के सामने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया जाए। ऐसे में पंत की आक्रामक बल्लेबाज़ी और विश्वसनीय विकेटकीपिंग भारत के लिए अहम साबित हो सकती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार