भारत के नए टी-20 कप्तान और मौजूदा समय के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा को अक्सर उनके बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। रोहित को आए दिन सोशल मीडिया पर यूजर्स वजन कम करने की हिदायत देते रहते हैं। इस बीच हिटमैन ने कुछ ऐसा किया है जो उनके चाहने वालों को तो खुश करेगा लेकिन उनके ट्रोलर्स का मुंह बंद कर देगा।

Advertisement

रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में रोहित शर्मा जमकर कसरत करते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कसरत और बारिश की इमोजी के माध्यम से लिखा, 'दिसंबर की बारिश मेरी कसरत को नहीं रोक सकता।' 

Advertisement

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि रोहित शर्मा के घर के बाहर जमकर बारिश हो रही है लेकिन, वह जिम में डटे हुए हैं। रोहित शर्मा वीडियो में काफी फिट भी नजर आ रहे हैं। वहीं रोहित शर्मा के इस पोस्ट पर धवल कुलकर्णा ने भी कमेंट करके उनका हौंसला बढ़ाने का काम किया है।

बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से जीतने में कामयाबी पाई थी। फिलहाल रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। भारत को इसी महीने साउथ अफ्रीका का दौरा करना है। इस दौरे पर सभी की नजरें रोहित शर्मा पर टिकी होंगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार