भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। युवी भारत के उभरते सितारों में से एक शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के साथ काफी मस्ती करते दिखते हैं और इन खास पलों को अपने फैंस के साथ भी साझा करते रहते हैं।

Advertisement

अब युवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बचपन की एक तस्वीर साझा की, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन इस तस्वीर पर कमेंट करके शुभमन गिल ने सारी महफिल लूट ली। 

Advertisement

युवी ने अपनी तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने नारंगी रंग की टी-शर्ट पहनी थी और बिल्कुल मनमोहक लग रहे थे और इस तस्वीर में वो थोड़े शरारती लुक में भी नजर आ रहे थे। उन्होंने इस तस्वीर का कैप्शन दिया, "जब मैं छोटा बच्चा था, बड़ी शरारत करता था।"

युवा क्रिकेटर शुभमन गिल ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'पाजी आप तो अब भी उतनी ही शरारत करते हो।' शुभमन के इस कमेंट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस पोस्ट को काफी शेयर भी किया जा रहा है।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार