सितंबर 27, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): कानपुर के गौरव नारंग की शक्ल टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की तरह है जिन्हें देखकर क्रिकेटप्रेमी ही नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका के 360 क्रिकेटर एबी डिविलियर्स और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्ष भोगले भी अचंभित हो चुके हैं।

Advertisement

गौरव जब भी सिटी में बाहर निकलते हैं तो लोग उन्हें विराट कोहली समझकर उनके साथ सेल्फी खिंचवाने लगते हैं। गौरव कानपुर सिटी में ही अपना व्यवसाय चलाते हैं।

साऊथ अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने पिछले वर्ष एक होटल में गौरव को देखा और विराट कोहली समझ कर हैलो कर बैठे। इतना हीं नहीं भारत के मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्ष भोगले ने जब पहली बार गौरव को देखा तो वे भी उन्हें कोहली समझ कर लगातार देखते रह गए। हर्ष भोगले को लगा कि वे कोहली ही हैं औऱ उन्होंने हल्की सी मुस्कान दे दी। लेकिन इस राज से पर्दा उस वक्त उठ गया जब गौरव ने खुद भोगले के पास जाकर अपना परिचय दिया।

भोगले ने पिछले वर्ष नागपुर में एक मैच में कमेन्ट्री के दौरान दर्शकों को बताया कि वे विराट कोहली की हमशक्ल से मिल चुके हैं।

Advertisement

लेकिन अब भी विराट के फैंस की कंफ्यूजन खत्म नहीं हुई थी। होटल स्टाफ ने जब गौरव को बाहर देखा तो विराट कोहली समझ कर ये पूछने लगे कि उन्हें यहां कोई दिक्कत तो नहीं हुई। हद तो उस वक्त हो गई जब मौके पर तैनात पुलिसकर्मी भी उन्हें विराट कोहली समझकर उनके साथ फोटो खिंचवाने लगे।

गौरतलब है कि टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के हमशक्ल गौरव पिछले वर्ष कोहली से मिल चुके हैं। उस दौरान गौरव ने कोहली के साथ सेल्फी भीं खिंचवाई थी।

अब जब न्यूजीलैंड की टीम गौरव के शहर कानपुर में भारत दौरे पर आई है तो लोग एक बार फिर उन्हें कोहली समझने की भूल कर बैठे हैं। गौरव चाहे जब भी किसी काम से मार्केट की तरफ निकलते हैं, लोग उन्हें घेरकर सेल्फी खिंचवाने लग जाते हैं।

गौरव ने एक मशहूर अखबार से बात करते हुए बताया कि उन्होंने विराट कोहली की तरह हेयर स्टाइल रखी है, जिससे लोग और ज्यादा उन्हें कोहली समझते हैं।

गौरव ने 11 अक्टूबर को भारत-साऊथ अफ्रीका के बीच खेले गए मैच का जिक्र करते हुए बताया कि लाइव मैच के दौरान वे स्टेडियम में मौजूद थे और लोगों ने उन्हें विराट कोहली समझ लिया था। उन्होंने कहा कि यह स्टारडम अच्छा है। मैं इसे एन्जॉय करता हूं।

Advertisement

गौरव खुद भी विराट कोहली के बहुत बड़े फैन हैं। वे बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब इसी टेस्ट मैच के दौरान वे अपने हीरो विराट कोहली से मिल कर उन्हें एक टी-शर्ट गिफ्ट कर सके।

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार