भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को बेशक नेपाल के खिलाफ बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन इसके बावजूद वो सुर्खियों में हैं। दरअसल, नेपाल के खिलाफ मैच से पहले विराट ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने इंफ्लुएंसर मिथिका द्विवेदी (द साउंड ब्लेज़) के कई सवालों का जवाब दिया। इस दौरान मिथिका ने विराट से एक ऐसा सवाल पूछा जो शायद आज से पहले उनसे किसी ने नहीं पूछा होगा।

Advertisement

मिथिका ने विराट से पूछा कि वो कौन सा इंसान है जिससे आप अभी तक नहीं मिले हैं और आप मिलने की इच्छा रखते हैं? इस सवाल के जवाब में विराट ने थोड़ा सोचा और कहा, मेरी ख्वाहिश थी कि मैं किशोर कुमार से मिलूं, लेकिन वो इस समय इस दुनिया में नहीं हैं इसलिए अब ये नहीं हो सकता। उनके अलावा मुझे नहीं लगता कि इस समय कोई ऐसा इंसान है जिससे मैं मिलने के लिए उतावला हो सकूं।'

Advertisement

अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि विराट कोहली किशोर कुमार के बहुत बड़े फैन हैं और यही कारण है कि उन्होंने किशोर कुमार के जुहू स्थित बंगले में ही अपना रेस्टोरेंट खोला है। इसके अलावा विराट से पूछा गया कि वो सबसे ज्यादा किस से प्रेरित होते हैं तो विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा का नाम ले दिया। विराट ने कहा कि अनुष्का को देखकर वो काफी प्रेरणा हासिल करते हैं। 

Also Read: Live Score

इस इंटरव्यू से हटकर बात करें तो विराट कोहली इस समय एशिया कप में व्यस्त हैं और वो चाहेंगे कि वर्ल्ड कप से पहले अपनी लय हासिल कर लें। पाकिस्तान के खिलाफ हुए पहले मुकाबले में विराट सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि नेपाल के खिलाफ मुकाबले में उनकी बैटिंग नहीं आई। ऐसे में अब विराट सुपर-4 में ही बल्लेबाजी करते हुए दिख सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार