नई दिल्ली, 17 मार्च (CRICKETNMORE) । भारत के एक बड़े समर्थक को वर्ल्ड कप जीतने के लिए न्यूजीलैंड की हौसला अफजाई करते हुए देखा गया है। न्यूजीलैंड के एक समाचार पत्र के अनुसार, भारत में पैदा हुए 24 वर्षीय अर्जुन भारद्वाज चाहते हैं कि न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप जीते। इसके पीछे का कारण है कि अरुण ने भारत और जिंबाब्वे के बीच वर्ल्ड कप के पूल बी मैच के दौरान शनिवार को आकलैंड के ईडन पार्क में एक हाथ से कैच पकड़ा और वह ‘टुई कैच ए मिलियन’ में ऐसा करने वाले छठे व्यक्ति हैं।

अरुण अब बाकी के पांच व्यक्तियों के साथ 350000 न्यूजीलैंड डालर (लगभग 260000 अमेरिकी डालर) की इनामी राशि बांटेंगे। यह इनामी राशि न्यूजीलैंड के क्वार्टर फाइनल मैच जीतने पर पांच लाख, सेमीफाइनल जीतने पर 750000 और वर्ल्ड कप जीतने पर 10 लाख न्यूजीलैंड डालर हो जाएगी। स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए प्रशंसकों को टुई 2015 ‘टुई कैच ए मिलियन’ टीशर्ट पहनकर मैदान पर आना है और एक साथ से कैच पकड़नी है। सात साल पहले भारत से आकलैंड आए अर्जुन ने कहा कि वह इस पैसे से व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और काफी रोमांचित हैं।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार