इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने जिस तरह की बैटिंग की उन्होंने पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया लेकिन ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ (Mohammad Asif) को पंत का शतक देखकर बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा इसीलिए वो एक वीडियो में पंत के शतक पर अपनी राय देते नजर आ रहे हैं और भारतीय फैंस को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आसिफ कहते हैं, “मैंने इंग्लैंड और भारत का मैच देखा उसमें आपने ऋषभ पंत से 100 करवा दिया जबकि पंत का नीचे वाला हाथ तो इस्तेमाल ही नहीं होता। उसका केवल उपर वाला हाथ यूज होता है। मैं पंत के खिलाफ बिल्कुल भी नहीं हूं। पंत से आपने शतक लगवा दिया ये गेंदबाज़ों की गलती है क्योंकि आपने उसे गेंद वी में तो डाला ही नहीं।"

Advertisement

आसिफ का ये बयान जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फैंस ने इस पूर्व पाकिस्तानी पेसर की क्लास लगानी शुरू कर दी। कुछ फैंस ने उन्हें फिक्सिंग का ताना मारा तो वहीं, एक फैन ने लिखा कि अब हमें फिक्सर बताएंगे कि कैसे खेलना है। सोशल मीडिया पर आसिफ जमकर ट्रोल हो रहे हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से उनको निशाना बना रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार