पेरिस ओलंपिक में बीते गुरुवार (8 अगस्त) को पाकिस्तान के जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान का पेरिस ओलपिंक में ये पहला गोल्ड है जिस वजह से अरशद नदीम को दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही है। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी उन्हें बधाईयां दी हैं, लेकिन ये करते हुए उनसे ऐसी गलती हो गई की सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, हरभजन सिंह ने अरशद नदीम के एक पैरोडी अकाउंट के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी को बधाई दी जिस वजह से अब फैंस उनकी फटकार लगा रहे हैं। इस पैरोडी अकाउंट से अरशद और नीरज चोपड़ा की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की गई थी जिसका जवाब देते हुए हरभजन सिंह ने लिखा, 'बधाई हो अरशद.. शानदार तस्वीर। खेल सभी को एकजुट करता है।'

Advertisement

यही वजह है अब फैंस हरभजन सिंह के रिट्वीट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हरभजन सिंह ने अरशद के फेक अकाउंट को रिप्लाई कर दिया।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'भज्जी तुम पलटी बहुत जल्दी मारते हो।' एक यूजर ने कमेंट करते हुए हरभजन सिंह को ये बताने की कोशिश की कि उन्होंने फेक अकाउंट पर रिप्लाई कर दिया है। ऐसे ही कई सारे कमेंट यहां देखने को मिले हैं। 

गौरतलब है कि भले ही यहां हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी खिलाड़ी के फेक अकाउंट पर ये रिप्लाई किया हो, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये भी है कि उन्होंने अपने रिप्लाई में अरशद नदीम का रियल अकाउंट भी मेंशन किया है। अरशद के इस शानदार थ्रो के चलते भारत के नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। नदीम की इस शानदार उपलब्धि के बाद पाकिस्तान में जश्न का माहौल है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार