12 जून। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और उनके सहयोगी स्टाफ को विश्व कप खत्म होने के बाद करार में 45 दिन का विस्तार मिलेगा।

Advertisement

शास्त्री और अन्य सहयोगी स्टाफ का करार विश्व कप के बाद खत्म हो रहा है लेकिन प्रशासकों की समिति (सीओए) ने इन सभी के करार को बढ़ाने का फैसला लिया है। सीओए का यह फैसला बीसीसीआई की वेबसाइट पर डाला गया है।

Advertisement

शास्त्री की टीम में सहायक कोच संजय बांगर, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर. श्रीधर हैं। वेबसाइट पर डाले गए मिनिट्स में लिखा गया है, "कुछ चर्चा के बाद सीओए ने फैसला लिया है कि सहयोगी स्टाफ के कार्यकाल में 45 दिनों का विस्तार किया जाएगा जो एडहॉक बेसिस पर होगा। विश्व कप के बाद सपोर्ट स्टाफ के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे।"

मिनिट्स में कहा गया है, "मुख्य कोच को नियुक्त करने के लिए क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) से बात करना जरूरी है, इसलिए बीसीसीआई प्रबंधन सीएसी के सदस्यों से बात करेगा और पूछेगा कि उन्होंने जो काम किया है उसके बाद उनकी क्या उम्मीदें हैं। इसके बाद सीएसी की रिफरेंस को ध्यान में रखते हुए ड्राफ्ट बनाया जाएगा और सीओए को भेजा जाएगा।"

तीन सदस्यीय सीएसी में सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस. लक्ष्मण शामिल हैं। इन तीनों ने बीसीसीआई के लोकपाल डी.के. जैन को साफ कह दिया था कि उन्हें यह तक नहीं पता कि इनकी क्या जिम्मेदारियां हैं। इन तीनों यह बात तब कही थी जब इन तीनों के आईपीएल टीमों के साथ जु़ड़ने पर हितों के टकराव का मुद्दा उठा था। 

बीसीसीआई संविधान के मुताबिक मुख्य कोच का चयन सीएसी की जिम्मेदारी है। ऐसे में सीओए को हितों के टकराव के इस मुद्दे को निपटाना होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार