दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज ड्रॉ होने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड की चुनौती के लिए तैयार है। पंत की कप्तानी में भारतीय टीम ने 0-2 से पिछड़ने के बाद अफ्रीकी टीम के खिलाफ सीरीज 2-2 से बराबर की और आखिरी टी-20 बारिश की वजह से धुल गया जिसके बाद ट्रॉफी दोनों टीमों को शेयर करनी पड़ी। वैसे इस सीरीज में कई सीनियर खिलाड़ी मौजूद नहीं थे इसलिए कई जर्नलिस्ट और पूर्व क्रिकेटर्स ने सवाल भी खड़े किए कि बड़े खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम क्यों दिया गया।

Advertisement

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक जर्नलिस्ट कप्तान रोहित के लिए भगौड़े जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। रोहित के लिए इन अपमानजनक शब्दों को सुनने के बाद फैंस काफी भड़के हुए हैं और वो चाहते हैं कि बीसीसीआई इस जर्नलिस्ट के खिलाफ कुछ एक्शन ले। इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि ये दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरान का है।

Advertisement

रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज से आराम लिया था और इस जर्नलिस्ट को ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई जिसके बाद इसने लाइव शो में सभी हदें पार करते हुए रोहित को भगौड़ा कह दिया। भारतीय कप्तान को "भगोड़ा" कहने के साथ ही इस जर्नलिस्ट ने उनकी शारीरिक बनावट का भी मज़ाक उड़ाया और उन्हें अधिक वजन वाला बताया।

इस वीडियो को देखकर फैंस आक्रोश में नजर आ रहे हैं और वो इस चैनल के साथ-साथ पत्रकार को भी ट्रोल कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार