India vs Ireland 2nd T20I: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने रविवार (28 जून) को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल खराब रिकॉर्ड बना दिया।
अर्शदीप भारतीय टीम के लिए पारी का पहला ओवर करने आए औऱ उसमें कुल 13 रन लुटाए। उनके इस ओवर की पांचवीं औऱ छठी गेंद पर रॉस अडायर ने छक्का जड़ा। वह तीसरी भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल पारी के पहले ओवर में दो छ्क्के दिए हैं। उनसे पहले इस लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन औऱ शार्दुल ठाकुर का नाम शुमार है।
T20I पारी के पहले ओवर में दो छक्के खाने वाले भारतीय गेंदबाज़
रविचंद्रन अश्विन बनाम न्यूज़ीलैंड, नागपुर 2016
शार्दुल ठाकुर बनाम न्यूज़ीलैंड, ऑकलैंड 2020
अर्शदीप सिंह बनाम आयरलैंड, बेलफ़ास्ट 2026
भले ही अर्शदीप का पहला ओवर खराब रहा, लेकिन उन्होंने पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर रॉस अडायर को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए इस मुकाबले में तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर की जगह मौका दिया गया है।
टीमें (प्लेइंग इलेवन)
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, , सूर्यांश शेडगे,शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
Also Read: LIVE Cricket Score
आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंद्रा, मैथ्यू हॉलार्ड।