India vs England 1st ODI: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने मंगलवार (14 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में इतिहास रच दिया। बता दें कि 968 दिन के बाद बुमराह का यह पहला वनडे मैच है। इससे पहले उनका आखिरी मैच 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल था।
अपने दूसरे स्पैल में भारत के लिए पारी का 14वां ओवर करने आए बुमराह ने पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान जसप्रीत बुमराह को अपना शिकार बनाया। यह वनडे इंटरनेशनल में बुमराह क1 150वां विकेट था और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह 16वें भारतीय बन गए हैं।
भारत के लिए सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने के मामले में बुमराह तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, उन्होंने 90 मैच में यह मुकाम हासिल किया है। इस लिस्ट में उन्होंने पूर्व गेंदबाज अजीत अगरकर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इसके लिए 97 मैच खेले थे। उनसे आगे मोहम्मद शमी (80 मैच) और कुलदीप यादव (88 मैच) ही हैं
सबसे कम गेंदों में भारत के लिए 150 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाजों में भी बुमराह तीसरे स्थान पर आ गए हैं। बुमराह ने 4605 गेंदों यह कारनामा किया है।
150 वनडे विकेट के लिए सबसे कम गेंदें (भारत)
4070 मोहम्मद शमी
4513 कुलदीप यादव
4605 जसप्रित बुमरा
5027 अजीत अगरकर
5131 इरफ़ान पठान
इसके अलावा वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, उनके अब 31 विकेट हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने रविंद्र जडेजा (30 विकेट) को पीछे छोड़ा है।
भारत के लिए इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट
31- जसप्रीत बुमरा
30- रविंद्र जड़ेजा
28- भुवनेश्वर कुमार
27- मदन लाल
2- मोहम्मद शमी
गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। इस मुकाबले से भारत की प्लेइंग इलेवन में विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार तीनों खिलाड़ी भारत के लिए एक साथ इस फॉर्मेट में खेल रहे हैं।
टीमें
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैकब बेटेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरेन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा