India vs Australia 2nd T20I: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के पास शुक्रवार (31 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एतेहासिल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में खास कीर्तिमान बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 1.45 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल में 100  विकेट

Advertisement

बुमराह ने अभी तक इस फॉर्मेट में 76 मैच की 74 पारियों में 96 विकेट लिए हैं। अगर वह 4 विकेट हासिल कर लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह कारनामा  सिर्फ अर्शदीप  सिंह ने ही किया है, उनके नाम 101 विकेट दर्ज हैं। 

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल विकेट

अर्शदीप सिंह- 101 विकेट

हार्दिक पांड्या- 98 विकेट

Advertisement

जसप्रीत बुमराह- 96 विकेट

युजवेंद्र चहल- 96 विकेट

लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड खतरे में

Advertisement

बुमराह अगर इस मैच में ही यह मुकाम हासिल कर लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में बतौर तेज गेंदबाज (पूर्ण सदस्य देश) सबसे तेज 100 विकेट हासिल करने के मामले में पांचवें नंबर पर आ जाएंगे। फिलहाल यह कीर्तिमान लसिथ मलिंगा के नाम हैं, जिन्होंने  इसके लिए 76 पारियां खेली थी। 

बता दें कि बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 टी-20 इंटरनेशनल पारियों में 17 विकेट हासिल किए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि कैनबरा में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में बुमराह को  गेंदबाजी  को मौका नहीं मिला था  क्योंकि  बारिश के कारण मुकाबला बनेतीजा रहा था। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 9.4 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए, जिसके बाद बारिश के चलते मुकाबला रद्द हो गया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार