11 जनवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले में केरला और पुडुचेरी को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में 7 साल के बैन झेलने के बाद वापसी कर रहे तेज गेंदबाज श्रीसंत (S Sreesanth) ने अपने 4 ओवर के कोटे में 29 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

2804 दिन बाद मैदान पर उतरे श्रीसंत के लिए यह पल बेहद खास रहा और जिस तरह कई सालों तक मैदान से दूर रहने के बाद उन्होंने बढ़िया गेंदबाजी की वो काबिलेतारीफ रही।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई जिसमें श्रीसंत क्रिकेट पिच को 'धन्यवाद' दे रहे हैं और वापस क्रिकेट के मैदान पर आने के लिए अपना आभार व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने यह अपने पहले स्पेल के खत्म होने के बाद किया।

श्रीसंत ने पुडुचेरी के खिलाफ हुए इस मैच में ओपनर फबीद अहमद को क्लीन बोल्ड किया और इस दौरान इनके तेवर काफी गर्म दिखे।

केरल को इस मैच में 138 रनों का लक्ष्य मिला जिसे टीम ने संजू सैमसन के 32 रन, ओपनिंग बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन के 30 रन रोबिन उथप्पा के 21 तथा सलमान नजीर के 20 रन की मदद से 18.2 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

श्रीसंत के अलावा इस टीम में रोबिन उथप्पा, संजू सैमसन, सचिन बेबी, जलज सक्सेना, बेसिल थंपी और केएम आसिफ के अलावा और कई खिलाड़ी थे। 
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार