भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इंग्लैंड से अपने घर वापस लौट आए हैं। शुभमन के स्वदेश लौटने के साथ ही उनके टेस्ट सीरीज में उपलब्धता को लेकर संशय खत्म हो गया है।

Advertisement

21 वर्षीय बल्लेबाज ने यहां पहुंचने पर इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी ने शुभमन के इंग्लैंड से स्वदेश वापस लौटने की पुष्टि की। शुभमन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में शामिल थे लेकिन उन्हें चोट लग गई थी, जिसके कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए।

Advertisement

बीसीसीआई के सूत्र ने शुभमन की चोट और स्वदेश वापसी की पुष्टि की जबकि आधिकारिक रूप से बोर्ड की तरफ से उनकी चोट को लेकर पुष्टि नहीं की गई है।

शुभमन के चोटिल होने की खबर 30 जून को आई थी लेकिन तब से लेकर बोर्ड के अधिकारी बस यही कहते रहे कि शुभमन पहले टेस्ट में उपलब्ध नहीं होंगे। लेकिन अब उनके घर वापस आने से यह स्पष्ट हो गया है कि शुभमन पूरे टेस्ट में शामिल नहीं होंगे।

भारत के पास मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल के रूप में रिजर्व ओपनर मौजूद हैं जो रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे सकते हैं। मयंक काउंटी एकादश के खिलाफ चल रहे अभ्यास मैच में रोहित के साथ ओपनिंग करने उतरे थे और उन्होंने पहली पारी में 35 गेंदों पर 28 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार