28 अप्रैल, कोलकाता (CRICKETNMORE)। आईपीएल  2017 में गौतम गंभीर कमाल के फॉर्म में हैं। आज दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए गंभीर ने अपने आईपीएल करियर में  4000 रन पूरा कर लिए। आईपीएल में ऐसा करने वाले गंभीर तीसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले ऐसा कारनामा विराट कोहली औऱ सुरेश रैना ने कर रखा है। SCORECARD

Advertisement

गंभीर ने आईपीएल में 4000 रन केवल 140 मैचों में बनाए हैं। इतने ही मैचों में सुरेश रैना ने भी 4000 रन आईपीएल में पूरे किए थे। विराट कोहली केवल 128 मैचों में ऐसा अनोखा कमाल करने में सफल रहे हैं।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

इतना ही नहीं गंभीर टी- 20 क्रिकेट में 6000 रन बनानें वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। टी- 20 में ऐसा कारनामा गंभीर से पहले सुरेश रैना, विराट कोहली और रोहित शर्मा कर चुके हैं।

इसके अलावा गंभीर आईपीएल के इतिहास में चेस करते हुए सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।  गंभीर ने चेस करते हुए 20 दफा ऐसा कमाल किया है तो वहीं वॉर्नर ने अबतक 19 बार ऐसा किया है।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार