18 जनवरी।  231 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत भले ही खराब रही और 2 विकेट 59 रन पर गिर गए थे लेकिन उसके बाद कोहली और धोनी ने तीसरे विकेट केलिए शानदार बल्लेबाजी की और 50 रन की साझेदारी करने में सफल रहे।

Advertisement

कोहली 46 रन बनाकर आउट हुए हैं और भारत को अब तीसरा झटका लगा है। कोहली - धोनी ने तीसरे विकेट के लिए 54 रन की पार्टनरशिप की। विराट कोहली 46 रन बनाकर आउट हुए। देखें लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement

आपको बता दें कि धोनी हालांकि 2 -3 दफा आउट होने से बचगए लेकिन इस समय संभल कर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके साथ - साथ अपनी बल्लेबाजी के दौरान धोनी ने एक खास रिकॉर्ड बना दिया है।

धोनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 रन बनानें वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के तरफ से इससे पहले सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 1000 रन बना पाने में सफल रहे। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार