714 भारतीय और 277 विदेशी सहित कुल 991 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2023 की नीलामी का हिस्सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जो 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली है। इसे बारे में बीसीसीआई ने गुरुवार को घोषणा की।

Advertisement

आईपीएल प्लेयर पंजीकरण 30 नवंबर, 2022 को बंद हो गया और सूची में 185 कैप्ड, 786 अनकैप्ड और सहयोगी देशों के 20 खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

बीसीसीआई के अनुसार, खिलाड़ियों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसमें कैप्ड इंडियन (19 खिलाड़ी), कैप्ड इंटरनेशनल (166), एसोसिएट (20), अनकैप्ड भारतीय जो पिछले आईपीएल सीजन (91), अनकैप्ड इंटरनेशनल का खिलाड़ी (3), अनकैप्ड इंडियंस (604 खिलाड़ी), अनकैप्ड इंटरनेशनल (88 खिलाड़ी) शामिल हैं।

साथ ही, 277 विदेशी खिलाड़ियों भी अलग-अगल देश से हैं, जिसमें अफगानिस्तान (14), ऑस्ट्रेलिया (57), बांग्लादेश (6), इंग्लैंड (31), आयरलैंड (8), नामीबिया (5), नीदरलैंड (7) ), न्यूजीलैंड (27), स्कॉटलैंड (2), दक्षिण अफ्रीका (52), श्रीलंका (23), संयुक्त अरब अमीरात (6), वेस्टइंडीज (33) और जिम्बाब्वे (6) के खिलाड़ी शामिल हैं।

बीसीसीआई के अनुसार, खिलाड़ियों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसमें कैप्ड इंडियन (19 खिलाड़ी), कैप्ड इंटरनेशनल (166), एसोसिएट (20), अनकैप्ड भारतीय जो पिछले आईपीएल सीजन (91), अनकैप्ड इंटरनेशनल का खिलाड़ी (3), अनकैप्ड इंडियंस (604 खिलाड़ी), अनकैप्ड इंटरनेशनल (88 खिलाड़ी) शामिल हैं।

पिछले महीने, फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची की घोषणा की थी। इसके लिए सनराइजर्स के पास नीलामी के लिए सबसे ज्यादा पैसा (42.25 करोड़ रुपये) है, इसके बाद पंजाब (32.20 करोड़ रुपये), लखनऊ (23.35 करोड़ रुपये), मुंबई (20.55 करोड़ रुपये), चेन्नई (20.45 करोड़ रुपये), दिल्ली (19.45 करोड़ रुपये), गुजरात (19.25 करोड़ रुपये), राजस्थान रॉयल्स (13.2 करोड़ रुपये), आरसीबी (8.75 करोड़ रुपये) और केकेआर (7.05 करोड़ रुपये) के पास हैं।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार