आईपीएल 2020 को यूएई में सफलतापूर्वक करवाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की नजरें इस बहुप्रतीक्षित लीग के अगले संस्करण को भारत में करवाने पर हैं। हालांकि, कोरोनावायरस के चलते ये बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है लेकिन इसके बावजूद भारत इस लीग का मेजबान बनने की दौड़ में पहले नंबर पर बना हुआ है।

Advertisement

अगर रिपोर्ट की मानें, तो 2021 आईपीएल पर आगे निर्णय लेने के लिए आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने सोमवार 4 जनवरी को एक बैठक की। इस बैठक के बाद यह पता चला है कि ट्रेडिंग विंडो खोल दी गई है और टीमों को 21 जनवरी तक खिलाड़ियों को रिलीज करने के लिए कहा गया है। यदि रिपोर्ट पर विश्वास किया जाए, तो फरवरी के दूसरे सप्ताह में एक मिनी-ऑक्शन आयोजित किया जा सकता है। ये तारीख 11 फरवरी के आसपास हो सकती है।

Advertisement

इससे पहले ये खबर आई थी कि, बीसीसीआई एक मेगा ऑक्शन करवा सकता है लेकिन समय की कमी के कारण, एक मिनी-ऑक्शन होने की सबसे अधिक संभावना है। हालांकि, आईपीएल का आगामी संस्करण 2021 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की सफलता पर भी निर्भर करेगा क्योंकि भारत में इसी टी-20 टूर्नामेंट के जरिए क्रिकेट की वापसी होने जा रही है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सभी मैच चेन्नई, इंदौर, बड़ौदा, बैंगलोर, कोलकाता, मुंबई जैसे छह स्थानों पर खेले जाएंगे। नॉकआउट मैच अहमदाबाद में आयोजित किए जाएंगे। खिलाड़ियों के पास टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाकर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का भी मौका होगा और ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस टूर्नामेंट से कौन से खिलाड़ी स्टार बनकर निकलते हैं।        

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार