Rohit Sharma, India vs New Zealand Final: न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टॉस के साथ ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

Advertisement

रोहित बतौर कप्तान वनडे में लगातार सबसे ज्यादा मैच में टॉस हारने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित लगातार 12वीं बार वनडे मुकाबले में टॉस हारे हैं। इस लिस्ट में उन्होंने ब्रायन लारा की बराबरी की है, जो 1998 से 1999 तक वेस्टइंडीज के कप्तान रहते हुए लगातार 12 टॉस हारे थे।

बता दें कि यह लगातार 15वां वनडे मैच है, जिसमें भारतीय टीम टॉस हारी है। इसकी शुरूआत अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हुई थी। इन 15 मुकाबलों मे से 12 में रोहित ने और 3 मैच में केएल राहुल ने कप्तानी की है। 

इस महामुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है, चोट के चलते तेज गेंदबाज मैट हेनरी मुकाबले से बाहर हो गए और टीम में नाथन स्मिथ आए हैं। भारत की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

टीमें इस प्रकार है

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नाथन स्मिथ। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार