भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट (Tammy Beaumont) को फरवरी महीने के लिए आईसीसी ने क्रमश: पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ (ICC Player Of The Month) चुना है। आईसीसी ने बयान जारी कर बताया कि अश्विन को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।

Advertisement

अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में हुए दूसरे टेस्ट में शनदार प्रदर्शन करते हुए 106 रन बनाए थे और उन्होंने अहमदाबाद में हुए तीसरे टेस्ट के दौरान अपने टेस्ट करियर का 400वां विकेट लिया था।

Advertisement

अश्विन के अलावा ब्यूमोंट को न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल में खेली गई सीरीज में उम्दा प्रदर्शन के लिए महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले तीन टेस्ट मैचों में अश्विन ने 24 विकेट चटकाए थे। 

ब्यूमोंट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले में अर्धशतक बनाए थे और कुल 231 रन बनाए थे।

अश्विन के प्रदर्शन पर आईसीसी वोटिंग अकादमी के प्रतिनिधि इयान बिशप ने कहा, "अश्विन ने सीरीज में लगातार विकेट लिए। उन्होंने इस महत्वपूर्ण सीरीज में टीम के लिए बड़ा योगदान दिया। दूसरे टेस्ट में अश्विन का शतक काफी अहम था। उनकी इस पारी ने ही इंग्लैंड के लिए दूसरे टेस्ट में परेशानी खड़ी की थी।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार