भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal Retirement First Class Cricket) ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। चहल ने शुक्रवार (2 अक्टूबर) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। हालांकि वह लिमिटेड ओवर क्रिकेट खेलते रहेंगे और साफ किया है कि भारत के लिए वनडे और टी-20 इंटरनेशनल टीम में वापसी की उम्मीद उन्होंने अभी नहीं छोड़ी है।

Advertisement

बता दें कि चहल भारत के लिए एक भी टेस्ट मैच नहीं खेल पाएस, लेकिन उन्होंने 49 फर्स्ट क्लास मैच में 32.27 की औसत से 148 विकेट लिए हैं। जिसमें उन्होंने इस दौरान उन्होंने छह बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट चटकाए। 

चहल ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का आखिरी मुकाबला नॉर्थंप्टनशायर के लिए एतेहासिक लॉर्ड्स ग्राउंड में खेला। 

Also Read: LIVE Cricket Score
 

2026-27 सीज़न में 36 वर्षीय चहल ने काउंटी चैंपियनशिप में पांच मैच खेले और 21 विकेट लिए। उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन डरहम के खिलाफ रहा, जहां उन्होंने कुल नौ विकेट लिए, इसमें पहली पारी में पाँच विकेट लेना भी शामिल था।

चहल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैंने जो पहली क्रिकेट बॉल पकड़ी थी, वह लाल रंग की थी। मैं 10 साल का था और मुझे तब बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि मुझे इस खेल से कितना गहरा लगाव हो जाएगा। मेरे लिए, रेड-बॉल क्रिकेट कभी भी सिर्फ एक और फॉर्मेट नहीं रहा। इसी खेल से मैंने सब्र, चरित्र, मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत और घंटों तक मैदान पर डटे रहकर हर रन और हर विकेट के लिए संघर्ष करने की असली खुशी को समझा।

” उन्होंने आगे कहा, “मैंने अपना आखिरी फर्स्ट-क्लास मैच लॉर्ड्स में खेला था। यह कहना भावुक कर देने वाला है क्योंकि टेस्ट कैप पहनना हमेशा से मेरा सपना रहा था, जिसे मैंने कई सालों तक संजोकर रखा था। भले ही ऐसा नहीं हो पाया, लेकिन मैं अपने इस सफ़र से सचमुच संतुष्ट हूं और इस फ़ॉर्मेट में मिले हर मौके के लिए बेहद आभारी हूं”

भारत के लिए वनडे और टी-20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में दोबारा वापसी की अपनी इच्छा भी चहल ने साफ जताई।

चहल ने लिखा, “रेड बॉल क्रिकेट ने मुझे ज़िंदगी की कुछ सबसे खूबसूरत यादें दी हैं, और कोई भी मुझसे ये यादें छीन नहीं सकता। लेकिन मेरा सफ़र अभी खत्म नहीं हुआ है। अपने देश के लिए खेलने की भूख अभी भी मुझमें ज़बरदस्त है। मुझे यकीन है कि मुझमें अभी भी क्रिकेट बाकी है, और वन-डे और टी-20 फॉर्मेट में एक और मौका पाने के लिए मैं अपनी पूरी जान लगा दूंगा,”

चहल लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे है और उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच अगस्त 2023 में खेला था। वेस्टइंडीज़ दौरे पर लॉडरहिल में उन्होंने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुक़ाबला खेला था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार