16 अगस्त,नई दिल्ली। पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि भारतीय टीम के पुछल्ले बल्लेबाज उन्हें मैदान पर आउट कर देने की आग्रह करते थे ताकि वो अख्तर की तेज तर्रार गेंदों से घायल होने से बच जाए। साथ ही में उन्होंने कहा कि श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन उनसे यह आग्रह करते थे कि वो उनके सामने ज्यादा तेज गेंद ना फेंके।

Advertisement

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर अख्तर ने एक यूट्यूब शो क्रिक फ़ास्ट के दौरान बातचीत करते हुए बल्लेबाजों में अपनी तेज गेंदों की दहशत का जिक्र किया।

Advertisement

शोएब अख्तर ने एक घटना को याद करते हुए बताया कि उन्होंने वॉर्सेस्टर के लिए खेलते हुए ग्लेमोर्गन के बल्लेबाज मैथ्यू मेनार्ड को जबड़े में मार दिया था जिसके बाद वो पिच पर गिर गए। अख्तर ने कहा कि मैंने मेनार्ड को कहा था कि अंधेरा हो रहा है और मेरी गेंद तुम्हें दिखाई नहीं देगी इसलिए आउट होकर पवेलियन लौट जाओ लेकिन उन्होंने कहा कि वो मेरी गेंदों का सामना करना चाहते है।

साथ ही शोएब अख्तर ने यह भी कहा कि बल्लेबाजों को चोट पहुँचाने के बाद मुझे बहुत अफसोस होता था।

45 वर्षीय इस पूर्व गेंदबाज ने साउथ अफ्रीका के बेहतरीन बल्लेबाज गैरी कर्स्टन के साथ हुई एक घटने को याद करते हुए कहा कि मैंने कर्स्टन को समझाया था कि वो मेरी गेंदों पर हुक शॉट ना खेले, लेकिन वो खेलने के चक्कर में उनके आंखों के नीचे गेंद से चोट लग गई।

इंटरव्यू के दौरान जब शोएब अख्तर से पूछा गया कि क्या कोई बल्लेबाज उन्हें धीमी गेंद डालने को कहता था। इसका जवाब देते हुए कहा कि ऐसे कई बल्लेबाज थे लेकिन भारत के पुछल्ले बल्लेबाज और श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का नाम लिया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मुरलीधरन उनसे धीमी गेंद डालने को कहते थे ताकि वो विकेटों के सामने से आसानी से हट जाए और आउट हो जाये।

अख्तर ने एक दिलचस्प बात का खुलासा करते हुए कहा की पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ उनसे मुरलीधरन की उंगली तोड़ने की सलाह देते थे ताकि उनको बाद में मुरली की फिरकी का सामना ना करना पड़े।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार