आखिरकार जिस पल का भारतीय फैंस को इंतज़ार था वो आ ही गया। भारतीय चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों में रोहित शर्मा की कप्तान के रूप में वापसी हुई है जबकि कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।

Advertisement

अगर वनडे टीम की बात करें तो रुतुराज गायकवाड़ की जगह बरकरार है जबकि दीपक हूडा, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों ने भी अपनी जगह बना ली है। वनडे सीरीज के लिए मोहम्मद सिराज और आवेश खान को भी मौका दिया गया है। आप नीचे वनडे और टी-20 टीम देख सकते हैं।

Advertisement

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शिखर, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), डी चाहर, शार्दुल ठाकुर, वाई चहल, कुलदीप यादव , वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान

टी20 टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मो. सिराज, भुवनेश्वर, अवेश खान, हर्षल पटेल

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार