7 दिसंबर। एडिलेड टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 7 विकेट पर 191 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी भारत से पहली पारी के आधार पर 59 रन पीछे है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

एडिलेड टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने कमाल किया और एक भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को जमकर खेलने नहीं दिया। भारत के तरफ से इशांत शर्मा ने 2 विकेट, जसप्रीत बुमराह 2 विकेट और अश्विन को 3 विकेट मिला।

Advertisement

अभी मोहम्मद शमी कोई विकेट नहीं ले पाए हैं लेकिन पूरे दिन भारतीय गेंदबाजों के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डरे हुए नजर आए।

ऑस्ट्रेलिया के तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन ट्रेविस हेड ने बनाए हैं। ट्रैविस हेड 61 रन बनाकर नाबाद हैं। पीटर हैंड्सकोंब ने 34 रन की पारी खेली है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

गौरतलब है कि भारत की पहली पारी 250 रन पर आउट हो गई थी। आस्ट्रेलिया के लिए इस पारी में हेजलवुड ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। इसके अलावा, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और नाथन ल्योन को दो-दो विकेट मिले। भारतीय टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले पुजारा रन आउट हुए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार