29 दिसंबर। मेजबान आस्ट्रेलिया यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर भारत के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को हार की तरफ बढ़ती दिख रही है। भारत द्वारा दिए गए 399 रनों के जबाव में आस्ट्रेलिया के 8 विकेट गिर गए हैं। देखें पूरा स्कोरकार्ड
Advertisement
आपको बता दें कि भारतीय गेंदबाज कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। भारतीय गेंदबाज जिस तरह से कंगारू बल्लेबाजों को परेशान करने में सफल रहे हैं उससे क्रिकेट फैन्स काफी खुश नजर आए हैं।
Advertisement
आपको बता दें कि भारत की टीम यह टेस्ट मैच जीत पाने में सफल रही तो 37 साल बाद मेलबर्न क्रिकेट गाउंड पर टेस्ट मैच जीतने में सफल रहेगी।
आखिरी बार भारत ने साल 1981 में मेलबर्न में टेस्ट मैच जीतने में सफलता पाई थी। उस टेस्ट मैच में महान सुनील गावस्कर भारत के कप्तान थे।