IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने 6 विकेटों से जीतकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। हालांकि, इस मैच में ऋषभ पंत जिस तरह से आउट हुए उसने भारतीय फैंस का दिल तोड़ने का काम किया।

Advertisement

पंत नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े हुए थे और सूर्यकुमार यादव का सीधा शॉट अल्ज़ारी जोसेफ के जूतों पर लगकर सीधा स्टंप्स पर जा लगी और पंत क्रीज़ से बाहर थे जिसके चलते उन्हें दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से पवेलियन जाना पड़ा।

Advertisement

ये घटना भारतीय पारी के 18वें ओवर में घटित हुई जब इस ओवर की तीसरी गेंद पर किस्मत पंत से रूठी हुई नजर आई। रनआउट होने के बाद कैरेबियाई खिलाड़ी भी पंत का हौंसला बढ़ाते दिखे। जबकि पंत के चेहरे पर भी घनघोर निराशा देखी जा सकती थी।

वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो भारतीय टीम के लिए कई पॉज़ीटिव निकल कर सामने आए। रोहित शर्मा ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली जबकि युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी गेंदबाज़ी से टीम इंडिया की चिंताओं को दूर करने का काम किया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार