India Women vs Pakistan Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के पास शनिवार (5 सितंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा।
महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन
मंधाना ने अभी तक खेले गए 173 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 167 पारियों में 30.79 की औसत से 4681 रन बनाए हैं। अगर इस मुकाबले में वह 78 रन बना लेती हैं तो महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर पहुंच जाएंगी।
फिलहाल यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की पूर्व दिग्गज सूजी बेट्स के नाम दर्ज हैं, जिनके नाम 186 मैच की 178 पारियों में 4758 रन बनाए हैं।
छक्कों का शतक
मंधाना अगर पांच छ्क्के जड़ने में कामयाब होती हैं तो टी-20 इंटनरेशनल में 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाली भारत की पहली औऱ दुनिया की चौथी क्रिकेटर बन जाएंगी।
बता दें कि मौजूदा टूर्नामेंट में मंधाना सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं। उन्होंने अभी तक खेली गई दो पारियों में 143 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उनके प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंनो 11 पारियों मे 30.70 की औसत से 307 रन बनाए हैं, जिसमें दो पचास प्लस स्कोर शामिल हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ हुए पिछले मुकाबले में मंधाना के बल्ले से शानदार शतक आया था। जिसकी बदौलत वह महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मिताली राज को पछाड़कर नंबर 1 पर पहुंची। इसके अलावा उन्होंने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।