England Women vs India Women, 1st T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार (28 मई) को चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड को 38 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बता दें कि इस मैदान पर पहली बार इंग्लैंड को भारत के हाथों हार मिली है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन का विशाल स्कोर बनाया। शुरूआत खराब रही औऱ 7 रन के कुल स्कोर तक स्मृति मंधाना (0) औऱ शेफाली वर्मा (2) आउट हो गई। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और यास्तिका भाटिया ने पारी को संभाला औऱ तीसरे विकेट के लिए 76 गेंदों में 126 रन की बेहतरीन साझेदारी की।
प्लेयर ऑफ द मैच रहीं जेमिमा ने 40 गेंदों में 69 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का जड़ा। वहीं यास्तिका के बल्ले से 40 गेंदों में 9 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 54 रन बनाए। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 13 गेंदों में 22 रन का योगदान दिया।
इंग्लैंड के लिए लॉरेन बेल ने 3 विकेट, इस्सी वॉन्ग, टिली कोर्टीन-कोलमैन, शार्लेट डीन ने 1-1 विकेट लिया।
जवाब में मेजबान इंग्लैंड 8 विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी। नंबर 3 पर आईं एमी जोन्स ने 48 गेंदों में 67 रन की पारी खेली, लेकिन कोई और खिलाड़ी उनका साथ नहीं निभा पाया।
A brilliant start to the tour! #TeamIndia wrap up a fantastic -run victory at Chelmsford to go 1-0 up in the series