वूमेंस एशिया कप टी-20 2024 (Womens Asia Cup T20, 2024) के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद दिया। इसी के साथ हरमनप्रीत कौर की टीम ने टूर्नामेंट में जीत के साथ अपनी शुरुआत की। ये एशिया कप के इतिहास में छठी बार था जब भारत ने पाकिस्तान को हराया है। 

Advertisement

इस मैच में भारतीय टीम की तेज़ गेंदबाज़ रेणुका सिंह ने अपने 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए लेकिन अपनी गेंदबाज़ी से ज्यादा वो एक अलग वजह से सुर्खियों में आ गईं। दरअसल, जिस दिन भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप का मैच खेल रही थी उसी दिन रेणुका के सगे भाई की शादी भी थी लेकिन उन्होंने अपने भाई की शादी छोड़कर अपने देश के लिए खेलने को प्राथमिकता दी।

Advertisement

रेणुका के इस जेस्चर ने सोशल मीडिया पर उन्हें हीरोइन बना दिया है और फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की रहने वाली रेणुका ने काफी संघर्ष के बाद भारतीय महिला टीम में अपनी जगह बनाई है और अब वो इस टीम का अहम सदस्य भी बन गई हैं। रेणुका ने बचपन में ही अपने पिता को खो दिया था। रेणुका के पिता अपनी बेटी को बचपन से ही क्रिकेटर बनाने का सपना देखते थे लेकिन जब उनका ये सपना पूरा हुआ तो वो दुनिया में नहीं थे लेकिन उनकी बेटी अपने परिवार का नाम इंटरनेशनल स्तर पर जरूर रौशन कर रही है।

वहीं, अगर वापस क्रिकेट की बात करें तो एशिया कप 2024 के अपने पहले मैच में भारतीय टीम पूरी तरह से पाकिस्तान पर हावी नजर आई। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान 19.2 ओवर में 108 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 25(35) रन सिदरा अमीन ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके जड़े। फातिमा सना ने 22(16)* रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 2 छक्के लगाए। तुबा हसन ने 19 गेंद में 3 चौको की मदद से 22 और मुनीबा अली ने 11 गेंद में 2 चौको की मदद से 11 रन बनाये। दीप्ति शर्मा ने इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। पूजा वस्त्राकर, रेणुका ठाकुर सिंह और श्रेयंका पाटिल ने 2-2 विकेट अपने नाम किये। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ने मैच को 14.1 ओवर में 3 विकेट खोकर और 109 रन बनाकर जीत लिया। स्मृति मंधाना ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 31 गेंद में 9 चौको की मदद से 45 रन की पारी खेली। शेफाली वर्मा ने 29 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन की पारी खेली। दयालन हेमलता ने 11 गेंद में 3 चौको की मदद से 14 रन बनाये। मंधाना और शेफाली ने पहले विकेट के लिए 85(57) रन जोड़ते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट सैयदा अरूब शाह को मिले। एक विकेट संधू ने अपने नाम किया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार