भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को यहां भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में होने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले चौथे वनडे मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी।

Advertisement

साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने शुक्रवार को बारिश से प्रभावित तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय महिला टीम को डकवर्थ लुइस नियम के तहत शुक्रवार को छह रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली।

Advertisement

भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूनम राउत के 108 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 77 रन की बदौलत 50 ओवर में पांच विकेट पर 248 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ  अफ्रीका की टीम ने ली के 131 गेंदों पर 16 चौकों और दो छक्कों के सहारे 46.3 ओवर में चार विकेट पर 223 रन बना लिए थे कि तभी बारिश शुरू हो गई और मुकाबले को रोकना पड़ा। इसके बाद खेल दोबारा शुरू नहीं हो पाया और दक्षिण अफ्रीका ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत यह मुकाबला जीत लिया।

कप्तान मिताली राज ने शुक्रवार को मैच के बाद माना कि निचले क्रम के बल्लेबाजों को रन बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "हम सर्वश्रेष्ठ (ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड) के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। हम 270 से अधिक (उन्हें चुनौती देने के लिए) देख रहे हैं। हमें निश्चित रूप से अंतिम 10 ओवर में बेहतर खेल दिखाने वाले बल्लेबाजों की जरूरत है।"

 
Advertisement

न्यूजीलैंड में होने वाले महिला विश्व कप को देखते हुए भारत की यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि टीम ने महामारी के कारण पिछले एक साल से विदेश में एक भी मैच नहीं खेला है।

हालांकि इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन भी सवालों के घेरे में है, क्योंकि 2020 टी20 विश्व कप में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज शिखा पांडे टीम से बाहर हैं।

दूसरी तरफ, पिछले मैच से बाहर रहने वाली दक्षिण अफ्रीका की कप्तान सुने लुस इस मैच में वापसी करेंगी।

Advertisement

टीमें (संभावित :)

भारत :

मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमाह रोड्रिग्वेज, पूनम राउत, प्रिया पुनिया, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), डी. हेमलता, दीप्ति शर्मा, सुषमा वर्मा (विकेट कीपर), श्वेता वर्मा (विकेट कीपर), राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, झूलन गोस्वामी, मानसी जोशी, पूनम यादव, सी. प्रत्यूषा, मोनिका पटेल।

Advertisement

साउथ अफ्रीका टीम :

सुने लुस (कप्तान), अयाबोंगा खाका, शबनम इस्माइल, लाउरा वोलवार्डट, तृषा चेट्टी (विकेटकीपर), सिनालो जाफता (विकेटकीपर), तस्मीन ब्रिट्ज (विकेटकीपर), मरिजाने काप, नोंदूमिसो शंगासे, लिजेले ली (विकेटकीपर), अनेके बोश, फाये तुनिक्लीफ (विकेटकीपर), नोनकुलुलेको मलाबा, मिगनोन डू प्रीज (विकेटकीपर), नादिने डी क्र्लेक, लारा गुडआल और तुमी सेखुखुने।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार